भोजन खाने के बाद फल ना खाएं

अक्सर लोग खाना खाने के बाद फल खाना पसंद करते हैं। ऑफिस हो या घर खाना खाने के बाद फल खाना आम बात है।खाना को पचने में तीन से चार घंटे लगते हैं. और फलों को पचने में ज्यादा टाइम नहीं लगता।यदि हम भोजन करने के बाद फल खाते हैं तो वह फल हमारे पाचन शक्ति को नुकसान करता है ।और पाचन शक्ति कमजोर होने के बाद हेल्थ पर असर करता है। आप जानते हैं कि कई फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाना खाने के बाद खाते हैं तो वह नुकसान बहुत ज्यादा करते हैं।फूड एक्सपर्ट यह कहते है कि फलों का खाने का समय सुबह का होता है। आयुर्वेद भी यह मानता है की फलों का खाने का समय सुबह का सही है।खट्टे फलों को छोड़कर बाकी सब फल सुबह खाली पेट खा सकते हैं।यहां तक खाना खाने के बाद फल खाना आयुर्वेद भी नहीं मानता लेकिन विज्ञान ऐसा कुछ नहीं मानती।आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के बाद फल खाने से पूरा पाचन तंत्र खराब हो जाता है।

खाने के बाद कौन से फल ना खाएं :। १)आम का सेवन नहीं करना चाहिए ।आम में शुगर ज्यादा होता है जो कि ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है।शुगर वाले तो भूलकर भी ना खाएं। आम एक गरम फल है इससे खाने के 1 घंटे पहले या खाने के 2 घंटे बाद खाए। २) केला बॉडी में कैलोरीज और ग्लूकोस लेबल बढ़ा देता है। ३) तरबूज खाने का सही समय दोपहर का होता है इससे रात में खाना खाने के बाद नहीं खा सकते। ४) अंगूर शरीर में नमी बनाएं रखता है।भोजन करने में और अंगूर खाने में समय रखना बहुत महत्वपूर्ण है। ‌५)मौसंबी में ग्लूकोज होता है, इससे ऊर्जा मिलती है।इसका सेवन दोपहर में करना चाहिए। ये डिहाइड्रेशन की परेशानी से निजात दिलाती है।धूप में जाने से कुछ देर पहले इसका सेवन करें। ‌। ६) विटामिन-सी से भरपूर संतरे का सेवन खाने से 1 घंटा पहले या खाने के 1 घंटे बाद करें।

Kajal mourya.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started