गहरी सांस लेने की आदत डालें।

अगर आप भी अपने आपको हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह उठकर 5 मिनट की गहरी सांस जरूर लें। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगा।आपने अपनी पूरी रूटीन लाइफ सेट करके रखी है, इसमें आपने कब उठना है से लेकर कब सोना है तक की सारी चीजें फिक्स होती है। लेकिन क्या आपकी इस दिनचर्या में गहरी सांस (डीप ब्रीदिंग) लेना शामिल है? अगर नहीं है, तो इसे आज से ही अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। इसके लिए आप सुबह का समय चुनें। सुबह का समय शुद्ध ऑक्सीजन लेने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। हाल ही में न्यूट्रीशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर डीप ब्रीदिंग को लेकर कई जानकारियां दी हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं कि ल्यूक कॉटिन्हो अपने पोस्ट में क्या बताते हैं।

कैसे लें गहरी सांस
इसके लिए आप जमीन पर एक मैट (दरी, चटाई या चादर) बिछा लें। उस पर आराम से बैठ जाएं। नाक से धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। गहरी सांस लेने के लिए आप प्राणायाम कर सकते हैं। प्राणायाम में आप भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम कर सकते हैं। आप चाहें तो ओम का उच्चारण भी कर सकते हैं। इससे भी आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे।

गहरी सांस लेने के फायदे
रोज सुबह समय निकालकर गहरी सांस लेने से आप मेंटली (मानसिक) और फिजिकली (शारीरिक) दोनों तरह से फिट रह सकते हैं। यह आपके दिल और दिमाग को रिलैक्स करता है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है, अनिद्रा की समस्या ठीक होती है। इसे भी आप अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।

होगी ऑक्सीजन की पूर्ति
ल्यूक कॉटिन्हो अपने पोस्ट किए गए वीडियो में बताते हैं कि हम बिना खाना खाए, बिना पानी पीए रह सकते हैं। लेकिन बिना ऑक्सीजन के 3-4 मिनट से ज्यादा हम नहीं जी सकते हैं। ऑक्सीजन जीने के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आप रोज सुबह कम से कम 5 मिनट की गहरी सांस जरूर लें। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की पूर्ति हो जाती है। रोजाना गहरी सांस लेने से आपकी स्किन , हेयर , आईज , हार्ट , लंग्स , ब्रेन और लीवर हमेशा स्वस्थ रहता है।

Kajal mourya.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started